Posts

Showing posts from April, 2020

एक सवाल समाज से

Image
एक सवाल समाज से  विनोद एक सीधा, सरल व उलझा हुआ लड़का जो देश मे चल रहे कोरोना महामारी के कारण कुछ नासमझ लोगो की वजह से मन में उपजे घृणा, द्वेष, क्रोध, भय व अनिश्चितता के माहौल पर अपने क्रोध और भय को दबा कर तठस्थ भाव से फेसबुक पर अपने विचारो को आये दिन लिखता रहता है। एक दिन की बात है, उसे एक अनजान लड़की का मैसेज आता है। यह वही लड़की है, जिसकी रिक्वेस्ट उसने इसलिए एक्सेप्ट नही कि थी क्योंकि उसे लगता था, की यह एक फेक एकाउंट है।  उनकी बातचीत हाय हेलो से शुरू होकर एक सवाल पर आकर रुक जाती है और विनोद समाज मे वर्षों से चली आ रही धारणाओं पर सोचने के लिये मजबूर हो जाता है| उनकी बातों के कुछ अंश "हाय"  लड़की कहती है, "हेलो" विनोद कहता है, एक दूसरे के बारे में हाल-चाल जान, विनोद आगे पूछता है, " वैसे आप कहाँ से हो?"  "चंडीगढ़ से, तुम कहाँ रहते हो?" "इंदौर, तुम क्या करती हो?"   "MBA और तुम?" "पढ़ाई पूरी हो चुकी है, अभी मैं अपने नए बिजनेस के लिए रिसर्च कर रहा हूँ।" "अच्छा एक...

समता का भाव by Kartik

Image
"समता का भाव" एक सफल लीडर के लिए उसकी टीम का हर एक सदस्य एक समान होता है। और टीम के हर एक व्यक्ति की परेशानी या उसका दुख स्वयं टीम लीडर का दुख हो, और लीडर जब उस सदस्य का दुख अपना दुख समझ उसकी मदद करे। तब हर एक सदस्य लीडर के सपने को पूरा करने में अपनी जान झोक देता है। ठीक उसी तरह जब श्री राम जी ने सुग्रीव के दुख को अपना दुख माना और अपनी परेशानी से पहले उनकी परेशानी हल करने में उनकी मदद की, क्यों की श्री राम जी भी जानते थे। कि एक स्वयं के दुख से परेशान व्यक्ति दूसरे परेशान व्यक्ति की मदद शायद ही करता  यह बात आज भी उतनी ही प्रासंगिक है और अपेक्षित है - कार्तिक