एक सवाल समाज से
एक सवाल समाज से विनोद एक सीधा, सरल व उलझा हुआ लड़का जो देश मे चल रहे कोरोना महामारी के कारण कुछ नासमझ लोगो की वजह से मन में उपजे घृणा, द्वेष, क्रोध, भय व अनिश्चितता के माहौल पर अपने क्रोध और भय को दबा कर तठस्थ भाव से फेसबुक पर अपने विचारो को आये दिन लिखता रहता है। एक दिन की बात है, उसे एक अनजान लड़की का मैसेज आता है। यह वही लड़की है, जिसकी रिक्वेस्ट उसने इसलिए एक्सेप्ट नही कि थी क्योंकि उसे लगता था, की यह एक फेक एकाउंट है। उनकी बातचीत हाय हेलो से शुरू होकर एक सवाल पर आकर रुक जाती है और विनोद समाज मे वर्षों से चली आ रही धारणाओं पर सोचने के लिये मजबूर हो जाता है| उनकी बातों के कुछ अंश "हाय" लड़की कहती है, "हेलो" विनोद कहता है, एक दूसरे के बारे में हाल-चाल जान, विनोद आगे पूछता है, " वैसे आप कहाँ से हो?" "चंडीगढ़ से, तुम कहाँ रहते हो?" "इंदौर, तुम क्या करती हो?" "MBA और तुम?" "पढ़ाई पूरी हो चुकी है, अभी मैं अपने नए बिजनेस के लिए रिसर्च कर रहा हूँ।" "अच्छा एक...